ब्रेकिंग: पीठ दर्द की शिकायत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अस्पताल में भर्ती, चार डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशंवत सिन्हा को पीठ में गंभीर दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के सरकारी SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय सिन्हा को मंगलवार को SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार चार डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और इस समय उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। SSKM अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि उनकी स्थिति बेहतर है और हम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

See also  Budget 2020: मध्यम वर्ग के लिए पिटारा खोलेगी सीतारमण! इनकम टेक्स में मिल सकती है छूट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।