French Open 2021: दो दिन में दो खिताब, क्रेजीकोवा ने रचा इतिहास, 2000 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
French Open 2021: दो दिन में दो खिताब, क्रेजीकोवा ने रचा इतिहास, 2000 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

पेरिस। फ्रेंच ओपन में अपना पहला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के एक दिन बाद बारबोरा क्रेजीकोवा ने रविवार को युगल स्पर्धा की ट्रोफी भी अपने नाम की और वह 2000 में मैरी पीयर्स के बाद रोलां गैरां में एकल और युगल खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। चेक गणराज्य की क्रेजीकोवा ने हमवतन कैटरीना सिनियाकोवा के साथ मिलकर महिला युगल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी को आसानी से 6-4 6-2 से शिकस्त दी।

अनास्तासिया पावलूचेंकोवा को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीतने वाली क्रेजीकोवा ने सिनियाकोवा के साथ तीसरी मेजर ट्रोफी जीती और युगल रैंकिंग में शीर्ष पर वापसी सुनिश्चित की। सिनयाकोवा की रोलां गैरां में यह दूसरी ट्रोफी है जिन्होंने 2018 में भी यहां युगल खिताब जीता था। इन दोनों ने 2013 में पेरिस में ही जूनियर खिताब भी जीता था। रोलां गैरां 2020 की एकल चैम्पियन स्वियातेक और माटेक सैंड्स केवल तीसरे टूर्नामेंट में ही साथ में खेल रही थीं। दूसरे सेट में भी क्रेजीकोवा और सिनयाकोवा ने दबदबा बनाते हुए बैकहैंड विनर से जीत हासिल की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।