टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी के रानी झांसी रोड पर एक फैक्ट्री में रविवार सुबह लगी भीषण आग में

43 लोगों की मौत हो गई। चार मंजिला इमारत में लगी आग में जलकर और धुएं में दम घुटने से कई लोगों

की मौत हुई। दर्जनों लोगों को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल, हिंदू राव और लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग

अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची 30 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और रेस्क्यू कर 63

लोगों को बाहर निराला। आज तड़के हुए इस भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर से पुराने जख्म ताजा कर दिए।

लोगों को दिल्ली के बड़े अग्निकांडों और उससे हुए जानमाल की याद आ गई।

 

आइए डालते हैं एक नजर दिल्ली के बड़े अग्निकांड पर :

उपहार सिनेमा अग्निकांड :

13 जून 1997 को साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित उपहार सिनेमा में सनी देओल, सुनील शेट्टी और

अक्षय खन्ना की फिल्म “बॉर्डर” लगी थी। सिनेमा घर खचाखच भरा हुआ था। फिल्म का शो चल रहा था

See also  CBI अफसरों को फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश, अब जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स जूते में नहीं दिखेंगे अधिकारी

कि सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई और यह तेजी से अन्य हिस्सों में भी फैल गई। आग की

वजह से 59 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। ये हादसा शाम करीब

4 बजकर 55 मिनट पर हुआ था। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के

पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

 

बवाना दिल्ली अग्निकांड


20 जनवरी 2018 को दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई थी।

फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 17 लोगों की मौत हो गई है। दो प्लास्टिक फैक्ट्री और एक पटाखा फैक्ट्री

इस आग की चपेट में आ गई थी। मरने वालों में 8 महिलाएं भी शामिल थीं। प्लास्टिक फैक्ट्री से शुरू हुई

आग पास ही मौजूद पटाखा फैक्ट्री तक पहुंच गई थी। मरने वाले लोगों में कुछ की मौत दम घुटने की वजह

से भी हुई थी। कुछ लोगों ने बचने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी जिस वजह से कई घायल भी

See also  छत्तीसगढ़ में ठंड का अटैक, मौसम विभाग ने 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट किया जारी, 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

हुए थे। जांच के बाद पता चला था कि इलाके में अवैध रूप से फैक्ट्रियां चल रही थीं।

 

करोलबाग के होटल अर्पित में लगी आग :

12 फरवरी, 2019 को करोल बाग के होटल अर्पित में आग लगने से 17 लोगों की जान चली गई थी। एक

छोटी-सी चिनगारी ने भयानक आग का रूप ले लिया था। आग लगने के वक्त होटल में करीब 53 लोग थे।

होटल के अलग-अलग कमरों में सोए लोगों का सुबह 3 बजे के आसपास अचानक दम घुटने लगा। गर्मी

बढ़ गई। दरवाजा खोला तो सब धुआं-धुआं था। कई लोग जान बचाने के लिए ऊपर से ही कूद गए थे।

आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार होटल में अधिकतर काम लकड़ी से हुआ था और

यही कारण है कि आग तेजी से फैल गई थी।

 

15 किन्नरों ने गंवाई थी जान :

20 नवंबर 2011 को पूर्वी दिल्ली में आयोजित किन्नरों के सम्मेलन में आग लग गई थी, जिसमें 15 लोगों की

See also  Covaxin Vs Covishield : वैक्सीन की डोज के बीच गैप बढ़ाए जाने पर बहस तेज... कौन है ज्यादा असरदार

मौत हो गई थी जिसमें 50 लोग घायल हुए थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।