नई दिल्ली। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही अब जी-23 नेताओं पर सबकी नजरें हैं। बता दें कि पिछले तीन दशक में दो बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। माना जा रहा है कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं होते हैं तो जी-23 का कोई नेता इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। खबरों के मुताबिक, शशि थरूर, मनीष तिवारी या पृथ्वीराज चव्हाण मैदान में कूद सकते हैं।

दो बार हो चुका हैं कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर चुनाव

1997 में सीताराम केसरी के खिलाफ शरद पवार और राजेश पायलट ने पर्चा भरा था, जहां केसरी को जीत मिली। केसरी को जहां 6224 वोट मिले तो वहीं पवार को 882 और पायलट को 354 वोट मिले थे। दूसरी बार वोटिंग की नौबत 2000 में तब आई, जब सोनिया गांधी को कांग्रेस के भीतर से दिग्गज नेता जीतेंद्र प्रसाद से चुनौती मिली। उस चुनाव में सोनिया गांधी को जहां 7448 वोट मिले, वहीं प्रसाद को कुल 94 वोट आए थे।

See also  लाकअप से भागा नाबालिग से रेप का आरोपी,ASI समेत 6 निलंबित

इन नामों की चर्चा

गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ देने के बाद कयास है कि जी-23 नेताओं में से कोई अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोक सकता है। मनीष तिवारी, शशि थरूर, पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए ताल ठोक सकते हैं। हालांकि, ऐसा तभी होगा जब राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए नहीं मानेंगे और पार्टी में किसी कठपुतली नेता को अध्यक्ष पद पर बैठाने की कोशिश होगी।

बता दें कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि गहलोत इस पद पर बैठ सकते हैं। मौजूदा स्थिति गहलोत इस बात को लेकर अड़े हैं कि अगर उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाया जाता है तो भी वह राजस्थान के सीएम बने रहना चाहते हैं या फिर अपने किसी वफादार को इस कु्र्सी पर बैठाना चाहते हैं। गहलोत किसी भी कीमत पर अपने प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट को इस पद पर नहीं बैठने देना चाहते हैं।

See also  निर्भया केसः दुष्कर्मियों का चौथा डेथ वॉरंट जारी, चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे तिहाड़ में फांसी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।