महासमुंद/रायपुर। सिरपुर क्षेत्र के किसान धान बेचने से डररहे हैं। ट्रॉली पर धान भरकर बेचने के लिए

धान खरीदी केंद्र ले जाते समय हाथी के अटैक से एक किसान ने भागकर जान बचाई तब से इस मार्ग पर

जाने से लोग कतराने लगे हैं।

 

दरअसल नेशनल हाइवे से कौंआझर से सिरपुर के लिए जाने वाले मार्ग पर गुड़रूडीह से लहंगर के बीच में

सीताकुंड और कोसम नाला के पास हर दिन दंतैल हाथी सड़क पर विचरण कर रहे हैं। हाथी यहां धान

खाने के लिए चहलकदमी कर रहे हैं। सड़क पर हाथियों के स्वच्छंद विचरण से इस क्षेत्र में अघोषित

कर्फ्यू की स्थिति है।

 

बता दें कि मंगलवार को इसी मार्ग पर दंतैल हाथी ने सुबह करीब 10 बजे बजे और शाम चार बजे

ट्रैक्टर-ट्राली पर धान भरकर विक्रय के लिए ले जाते दो ट्रॉली से धान खाया था। जिससे अब हाथियों

को यह अंदाजा हो गया है कि इस रास्ते से किसान धान लेकर निकलते हैं। लिहाजा हाथी धान खाने

See also  Gold smuggling: बांग्लादेश बार्डर पर 106 सोने के बिस्कुट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

के लिए विगत तीन-चार दिनों से गुडरूडीह-लहंगर मार्ग पर चहलकदमी कर रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।