नई दिल्‍ली। भारतीय अरबपति गौतम अडाणी 137.4 अरब डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप थ्री में शामिल हुआ है।

केवल मस्क और बेजोस से पीछे

अब वो रैंकिंग में केवल मस्क और बेजोस से पीछे हैं। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 251 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर है, बेजोस 153 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। अडाणी टॉप-10 लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। 91.9 अरब डॉलर (7.3 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं।

दुनिया के टॉप 10 अमीर

1 एलन मस्क 251 बिलियन डॉलर
2 जेफ बेजोस 153 बिलियन डॉलर
3 गौतम अडाणी 137 बिलियन डॉलर
4 बर्नार्ड अर्नाल्ट 136 बिलियन डॉलर
5 बिल गेट्स 117 बिलियन डॉलर
6 वॉरेन बफे 100 बिलियन डॉलर
7 लैरी पेज 100 बिलियन डॉलर
8 सर्गेई ब्रिन 95.8 बिलियन डॉलर
9 स्टीव बाल्मर 93.7 बिलियन डॉलर
10 लैरी एलिशन 93.3 बिलियन डॉलर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।