रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकश, राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन शनिवार को माना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। जहां नेता दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा।

सूत्रों की माने तो तीनों ही बड़े नेता प्रदेश के हर ईकाई के प्रमुखों से सीधे बात कर रहे हैं। आगे आने वाले दिनों में किस तरह से सरकार को राजनीतिक मुद्दों पर घेरें इसकी रणनीति भी बन रही है,इस पर सवाल जवाब किया गया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी बड़े पदाधिकारियों को शनिवार को जारी इन बैठकों में अपनी परफॉर्मेंस का रिपोर्ट कार्ड पेश करना है। तीनों बड़े नेताओं के पहुंचने सप्ताह भर पहले से ही सभी अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड बनाने में लगे रहे। बैठक में 5 सेट में तैयार प्रेजेंटेशन के साथ नेताओं को बुलवाया गया है। तीन सेट शिवप्रकाश, डी पुरंदेश्वरी और नितिन नबीन को दिए जाएंगे। बाकी के दो सेट प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री के पास रहेगा।

See also  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ में लगाए नारे पार्टी में अंतरकलह

इस सेट में मोर्चा प्रमुखों को बताना होगा कि उन्होंने अब तक कितनी नियुक्तियां की,राजनीतिक तौर पर किस तरह की गतिविधियां रहीं, उनका क्या असर रहा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खराब परफॉर्मेंस वाले नेताओं की छुट्टी कर दूसरों को अवसर दिया जाएगा।

अटकी नियुक्तियों पर पहले से मची है रार

बता दें कि पार्टी में कई मोर्चा और मंडल स्तर पर अब भी नियुक्तियां नहीं हुई हैं। इस बैठक में भी ये मुद्दा गर्म रहा। खबर है कि बीते अप्रैल के महीने तक नियुक्तियां पूरी कर लेने को कहा था लेकिन, अब तक नियुक्तियां अटकी हुई हैं। इसे लेकर संगठन नेताओं की फजीयत होनी तय है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।