सीजी ब्रेकिंग: कोरबा में युवती से गैंगरेप, छात्रावास अधीक्षक सहित 3 गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों में छात्रावास अधीक्षक भी शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती घर से पानी भरने निकली थी। इसी दौरान आरोपियों ने युवती को बंधक बनाकर घर में रख लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती काफी समय तक पानी लेकर नहीं आई तो उसके घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

दो दिन बाद आरोपियों से बच कर निकली युवती ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।