Global Millets Conference PM Modi will inaugurate Global Millets Conference today, agriculture ministers of six countries will participate
Global Millets Conference PM Modi will inaugurate Global Millets Conference today, agriculture ministers of six countries will participate

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को नई दिल्ली में ग्लोबल मिलेट्स (Global Millets Conference) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (IYM)-2023 पर एक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। साथ ही इस दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

Global Millets Conference: उद्घाटन समारोह के दौरान इथियोपिया और गुयाना के राष्ट्राध्यक्षों के वीडियो संदेश चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में छह देशों के कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कृषि मंत्रियों के साथ गोलमेज सत्र और द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। इस वैश्विक सम्मेलन में 100 से अधिक देशों की भागीदारी होने की संभावना है।

Global Millets Conference: बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 5 मार्च, 2021 को साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित किया था। भारत सरकार द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को 72 देशों का समर्थन मिला था।

Global Millets Conference: इस घोषणा के माध्यम से, यूएनजीए का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए पोषक अनाज (श्री अन्न) के बारे में जागरुकता बढ़ाना, अनुसंधान एवं विकास और विस्तार में निवेश बढ़ाना व श्री अन्न की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार के लिए हितधारकों को प्रेरित करना है।

See also  Three Sarcasms On Rahul In Modi's 85-Minute Speech-अडानी पर रहे मौन, राहुल का तंज दोस्त को बचा रहे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।