पणजी । (Goa Election Results 2022 LIVE)। गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर मतगणना के रुझानों में भाजपा ने एकबार फिर पासा पलटते हुए 18 सीट पर बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस अब 13 सीटों पर आ गई है और टीएमसी के खाते में 5 सीट आ रही हैं। वहीं अन्य को भी 3 सीटें मिली हैं। जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिली है। बता दें कि इस बार गोवा में कुल 79.61 फीसद मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सीट सेंक्वेलिम पर हुआ है।
रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।
More by Rverma

