टीआरपी। नई दिल्ली। बीते सप्ताह सोना और चांदी के रेट में भारी गिरावट आई है। जहां सोना लगभग 815 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ वहीं चांदी की ​तो 2650 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोई सोना और चांदी में निवेश करना चाहता है तो उसे रेट के इस स्तर पर थोड़ा-थोड़ा निवेश स्टार्ट जरूर कर चाहिए। रेट में काफी तेज गिरावट है, जिसका फायदा उठा स​कते हैं।

जाने क्या है रेट में गिरावट के प्रमुख कारण

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का अंत होता लग रहा है। आशा है कि जल्द ही दोनों देश समझौते पर हस्ताक्षर signature कर सकते हैं। ऐसा होते ही सोने में निवेश घटना लाजमि है। वैश्विक निवेशक फिर से इक्विटी या कारोबार में निवेश शुरू कर देंगे। ऐसा होते ही सोने और चांदी का रेट कम हो जाएगा।

ऐसे में विशेषज्ञों की राय है कि जैसे—जैसे गोल्ड और सिल्वर का रेट में गिरावट आते जायेगी तो, लोगों को इसमें खरीदारी करनी चाहिए। फिर जब इसका रेट बढ़ेगा, उस समय बेचकर फायदा लिया जा सकता है।

See also  पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन के आसार: BJP का दावा- कांग्रेस के 3 और विधायक देंगे इस्तीफा

 

        इस सप्ताह में इस तरह से अंतर आया है : —

  • सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 815 रुपये घटे रेट,
  • सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 815 रुपये घटे रेट
  • चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 2650 रुपये घटे दाम,
  • चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 2766 रुपये घटे दाम
  • सिक्का लिवाली प्रति इकाई : कोई अंतर नहीं,
  • सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 10 रुपये घटे दाम
  • गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 100 रुपये घटे दाम,
सुनहरा मौका उठाये लाभ

            सोमवार के रेट जाने :—

  • सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 40,085 रुपये
  • सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,915 रुपये
  • चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 48,100 रुपये
  • चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,638 रुपये
  • सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपये
  • सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपये
  • गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,300 रुपये

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; तहसीलदार और भू-अभिलेख अधीक्षक बने डिप्टी कलेक्टर, देखें पूरी सूची

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।