Gold Price Today

नई दिल्ली। Gold Price Today: धनतेरस पर अगर सोना—चांदी के गहने (gold-silver jewelry) खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे सुनहरा अवसर है। इस समय सोना और चांदी की कीमत (gold and silver price) में कमी आई है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोना के दाम में 340 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 410 रुपए प्रति किग्रा की कमी आई है।

धनतेरस (Dhanteras) से एक दिन पहले दोनों कीमती धातुओं के दाम में कमी आई है। सोना—चांदी की कीमत में कमी का असर गहनों पर पड़ेगा। स्वर्ण कारोबारियों (gold traders) की माने तो आज और कल भी सोना—चांदी की कीमत में और कमी आ सकती है।

धनतेरस और दीपावली पर तेज डिमांड (fast demand) के बाद भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

सोने में कारोबार

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से 1800 डॉलर के नीचे फिसला है। महंगाई के आंकड़ों के बाद सोने में अनिश्चितता बनी हुई है। बाजार को पैकेज पर Fed के फैसलों का इंतजार है।

Fed की अगले हफ्ते होने वाली बैठक पर बाजार की नजर है। घरेलू बाजार में भी सोने में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।