कबाड़ बेचकर सरकार ने की 40 करोड़ रुपए की कमाई, 13 लाख फाइलों की छंटाई कर खाली की 8 लाख वर्ग फीट जगह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पुराने कबाड़ बेचकर 40 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस बीच करीब 13.73 लाख से ज्यादा पुरानी और गैर-जरूरी फाइलों का निपटारा किया गया।मंत्रालयों और विभागों में पुरानी फाइलों के निपटारे और छंटाई के बाद 8 लाख वर्ग फीट जगह खाली हो गई है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस दौरान पुराने कबाड़ को हटाकर सरकार ने 40 करोड़ रुपए की कमाई भी की। उन्होंने बताया कि 15,23,464 फाइलों की पहचान की गई थी, इसमें से 13,73,204 से अधिक फाइलों को हटाया गया।

इसके अलावा 3,28,234 लोक शिकायतों में से 2,91,692 शिकायतों का निवारण केवल 30 दिनों में किया गया। सांसदों से संबंधित 11057 संदर्भों में से 8282 का समाधान किया गया। साथ ही 834 चिन्हित नियमों और प्रक्रियाओं में से 685 को सरल बनाया गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।