GST Collection May 2025

GST Collection May 2025: नई दिल्ली। मई महीने में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में 16.4% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में जीएसटी कलेक्शन 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक कलेक्शन है। इससे पहले, अप्रैल 2025 में जीएसटी कलेक्शन 2.37 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। पिछले साल मई 2024 में यह आंकड़ा 1,72,739 करोड़ रुपये था।

GST Collection May 2025: घरेलू और आयात से जीएसटी में उछाल

मई 2025 में घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 13.7% बढ़कर लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से जीएसटी कलेक्शन 25.2% की वृद्धि के साथ 51,266 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

1.सेंट्रल जीएसटी (CGST): 35,434 करोड़ रुपये
2.स्टेट जीएसटी (SGST): 43,902 करोड़ रुपये
3.इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST): 1.09 लाख करोड़ रुपये
4.सेस: 12,879 करोड़ रुपये

GST Collection May 2025: रिफंड में कमी, नेट कलेक्शन में 20.4% की वृद्धि

See also  Raipur City Crime: ड्रग्स क्वीन नव्या के कार्टल में शामिल इवेंट मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार, विधि अग्रवाल और ऋषीराज करते थे हाईप्रोफाइल पार्टीज का मैनेजमेंट व ड्रग्स की सप्लाई, पूछताछ में और भी नाम आ सकते हैं सामने

मई के दौरान कुल रिफंड 4% घटकर 27,210 करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद, नेट जीएसटी कलेक्शन में 20.4% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जो 1.74 लाख करोड़ रुपये रही।

GST Collection May 2025: राज्यों में जीएसटी कलेक्शन

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, और तमिलनाडु जैसे प्रमुख राज्यों में जीएसटी कलेक्शन में 17% से 25% तक की वृद्धि देखी गई। वहीं, गुजरात, आंध्र प्रदेश, और तेलंगाना में 6% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान में औसतन 10% की वृद्धि देखी गई।