राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में किया ध्वजारोहण

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।

See also  मुख्यमंत्री के सलाहकार और OSD के घर पर ईडी का छापा, सीएम बघेल ने ट्वीट कर पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को कहा- अमूल्य तोहफे के लिए…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।