GST काउंसिल की बैठक आज, कोरोना और ब्लैक फंगस से जुड़ी दवाओं पर कम हो सकता है टैक्स
GST काउंसिल की बैठक आज, कोरोना और ब्लैक फंगस से जुड़ी दवाओं पर कम हो सकता है टैक्स

नई दिल्ली। GST Council: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज GST काउंसिल की बैठक होगी। इसमें Covid दवाओं और दूसरे मेडिकल उपकरणों के रेट को लेकर जल्‍द फैसला हो सकता है। बैठक में Covid-19 से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं और ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर जीएसटी दरों में कटौती पर विचार किया जा सकता है। लेकिन वैक्सीन पर टैक्स कम होने की संभावना कम है।

बता दें कि GST Council ने 28 मई को बैठक में पीपीई किट, मास्क और वैक्सीन सहित कोविड संबंधी आवश्यक वस्तुओं पर कर राहत देने के लिए मंत्रियों के एक समूह के गठन का फैसला किया गया था। इस समूह ने 7 जून को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। आज की बैठक में मंत्रियो के समूह की रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा। खबरों की मानें तो कुछ राज्यों के वित्त मंत्रियों ने कोविड संबंधी आवश्यक वस्तुओं पर दर में कटौती की वकालत की है।

इन चीजों पर मिल सकती है छूट

मंत्रियों के समूह ने मेडिकल आक्सीजन, पल्स आक्सीमीटर, हैंड सैनिटाइजर और आक्सीजन उपचार संबंधी उपकरण जैसे कंसंट्रेटर, वेंटीलेटर, पीपीई किट, एन-95 और सर्जिकल मास्क तथा तापमान मापने वाले उपकरणों पर जीएसटी दर में छूट पर अपनी राय दी है।

हालांकि कोरोना वैक्सीन में लग रहे टैक्स पर छूट की सिफारिश नहीं की गई है। मौजूदा समय में देश में बनने वाली वैक्सीन पर 5 फीसदी टैक्स लगता है, जबकि अन्य मेडिकल उत्पादों पर 12 फीसदी टैक्स लगता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।