नई दिल्ली/अहमदाबाद। Gujarat Assembly Elections भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी की अगुआई में केंद्रीय समिति की ओर से मुहर के बाद 160 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।

Gujarat Assembly Elections जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमें 84 उन सीटों के हैं, जहां पहले फेज में 1 दिसंबर को मतदान होना है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोढिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मांडवी से अनिरुद्ध भाई को टिकट दिया गया है तो हाल ही में पुल हादसा देखने वाले मोरबी से कांतिलाल पर भरोसा जताया गया है।

अंजार से त्रिकम भाई और गांधीधाम से मालती बेन को प्रत्याशी बनाया गया है। जाम नगर नॉर्थ से रविंद्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा को टिकट दिया गया है। जामनगर ग्रामीण से राघव जी को उतारा गया है।

राजकोट से उदयभाई को टिकट दिया गया है। पोरबंदर से भाजपा ने बाबू भाई पोखरिया पर भरोसा जताया है। भरुच से रमेश भाई मिस्त्री को प्रत्याशी चुना गया है। जैतपुर से जयेश भाई को टिकट दिया गया है।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच मनाएंगे दीवाली

बता दें कि गुजरात में करीब 5 करोड़ मतदाता 1 और 5 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, जो 8 दिसंबर को मतगणना के साथ सामने आएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।