गांधीनगर। Gujarat Defense Expo 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं के प्रदर्शन पर केंद्रित है।

Gujarat Defense Expo 2022: मोदी ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डिफेंस एक्सपो 22 के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा का शिलान्यास किया।

Gujarat Defense Expo 2022: पीएम मोदी ने कहा कि डेफएक्सपो-22 का ये आयोजन नए भारत की ऐसी भव्य तस्वीर खींच रहा है, जिसका संकल्प हमने अमृत काल में लिया है। इसमें राष्ट्र का विकास, युवा की शक्ति, सपने, संकल्प और साहस भी है, इसमें विश्व के लिए उम्मीद भी है।

Gujarat Defense Expo 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया आज रक्षा क्षेत्र की सक्सेस स्टोरी बन रहा है। पिछले 5 वर्षों में हमारा रक्षा निर्यात 8 गुना बढ़ा है ।

See also  UP BREAKING : भाजपा के इन विधायकों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबर थी झूठी

Gujarat Defense Expo 2022: प्रधानमंत्री ने कहा कि 2021-2022 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट करीब 13,000 करोड़ रुपए हो चुका है और आने वाले समय में हमने इसे 40,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।