नई दिल्ली। Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhansabha Elections) की घोषणा आगामी 1 नवंबर को हो सकती है। चुनाव आयोग की सूत्रों की मानें तो इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने की प्रबल संभावना है।

Gujarat Election 2022: इसमें पहला चरण 1-2 दिसंबर और वहीं दूसरा चरण 4-5 दिसंबर को होगी। जिसके रिजल्ट आगामी 8 दिसंबर को आएंगे। बता दें कि 8 दिसंबर को ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भी रिजल्ट आने वाले हैं।

Gujarat Election 2022: बता दें कि, हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल नवंबर और गुजरात विधानसभा का कार्यकाल आगामी दिसंबर में खत्म हो रहा है। इन दोनों राज्यों में वर्तमान में BJP की सरकार है।

Gujarat Election 2022:गुजरात विधानसभा में अब तक कुल 182 सीटें हैं। इन में से 40 सीटें आरक्षित हैं। इनमे से 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति/आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं।

See also  वित्त मंत्री सीतारमण के पति ने अर्थव्यवस्था को उबारने कांग्रेस मॉडल अपनाने की दी सलाह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।