हांगझोऊ (चीन)। Hangzhou Asian Games 2023: चीन के हांगझाऊ में खेले जा रहे एशियाई गेम्स (Asian Games 2023) में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। गेम्स के चौथे दिन बुधवार को भारत की शुरुआत शानदार रही।

Hangzhou Asian Games 2023: मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। भारत की इस तिकड़ी ने 1759 का स्कोर बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चीन दूसरे स्थान पर रहा, जिसने 1756 का स्कोर बनाया। कोरियाई टीम 1742 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही।

See also  CG Liquor Scam: होटल कारोबारी अनवर ढेबर की 1000 करोड़ प्रापर्टी कुर्क, ढेबर सिटी और वेस्टिन गोवा होटल भी शामिल