कोरोना काल में लोगों की खास मदद कर रहा है एचडीएफसी बैंक, घर-घर जाकर दे रहा है पैसे!
कोरोना काल में लोगों की खास मदद कर रहा है एचडीएफसी बैंक, घर-घर जाकर दे रहा है पैसे!

मुंबई। कोरोना काल में तमाम तरह से लोगों की मदद की जा रही है, इसी बीच एचडीएफसी बैंक ने भी लोगों की मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों और देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू होने के मद्देनजर 19 शहरों में सचल स्वचालित टेलर मशीन यानी मोबाइल एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई है।

एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा कि मोबाइल एटीएम की सुविधा होने से आम लोगों को नकदी निकालने के लिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मोबाइल एटीएम के इस्तेमाल से 15 प्रकार के लेन-देन कर सकेंगे। ये मोबाइल एटीएम एक दिन में 3-4 स्टॉप कवर करेंगे। बैंक ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा कि बैंक अपने स्टाफ और ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन में भी एचडीएफसी बैंक ने पूरे देश के 50 से भी अधिक शहरों में मोबाइल एटीएम की सुविधा शुरू की थी। बैंक की इस सुविधा से आपात काल की स्थिति में लाखों ग्राहकों को फायदा हुआ था और उन्होंने मोबाइल एटीएम से पैसे निकाले थे। अभी जिन शहरों में मोबाइल एटीएम की वैन लगाई गई है, उनमें मुंबई, पुणे, चेन्नई, होसुर, हैदराबाद, दिल्ली, इलाहाबाद, देहरादून, सालेम, भुवनेश्वर और कोयंबटूर जैसे शहर शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।