टीकाकरण

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी से केंद्रीय स्वास्थ्य हर्षवर्धन मंत्री ने इनकार किया है। हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि देश में वैक्सीन स्टॉक की कोई कमी नहीं है।

कहा- कई राज्य गलत सूचना और भय फैला रहे

देश में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पर गलत सूचना और भय फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेताओं द्वारा टिप्पणियां प्राप्त हुई हैं जिनका उद्देश्य टीकाकरण पर गलत सूचना देना और भय फैलाना है। बेहतर होगा कि राज्य सरकार राजनीति पर ध्यान देने की बजाय अपनी आधारभूत स्वास्थ्य संरचना पर जोर दें।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्यों को बताया गया है कि को उनकी जरूरतों के हिसाब से उनको वैक्सीन मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी राज्य को वैक्सीन की कमी का सामना करने नहीं देगा।

See also  ब्रेकिंग: मंत्री को धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ने वाले दोनों कांस्टेबल सस्पेंड, जाने क्यों गिरी एसपी की गाज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।