Supreme Court gets 3 more judges, President approves Collegium's recommendations

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में दिल्ली नगर निमग के अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। कोर्ट के 2 जजों जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बी आर गवई की बेंच तय करेगी कि जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुजडोजर चलेगा या फिर इस पर रोक जारी रहेगी। सुनवाई सुबह 11:30 के बाद शुरू हो सकती है।

बुलडोजर ऑपरेशन के बाद कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी के 15 सदस्यीय डेलीगेशन अजय माकन के नेतृत्व में आज जहांगीरपुरी का दौरा कर सकते हैं। बता दें कि बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। लेकिन कार्रवाई शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑपरेशन पर रोक लगा दी। दरअसल, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने MCD की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की थीं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।