ट्रकों की टक्कर
छत्तीसगढ़ में दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां सोमवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई. घटना में भीषण आग की चपेट में आकर एक ट्रक जलकर राख हो गया. वहीँ एक ट्रक ड्राइवर की जिन्दा जलने से मौत हो गई.

बताया जाता है कि ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला, जिसके चलते उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई. जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर कूदकर भाग निकला.

ड्राइवर को नहीं मिला ट्रक से बाहर निकलने का मौका

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पलारी थाना क्षेत्र के कोदा गांव के पास हुई है. चांपा से एक ट्रक कच्चा लोहा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। सोमवार रात करीब 2 बजे कोदवा के पास उसने बॉक्साइट भरकर ले जा रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान ट्रक के चालक को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

चालक का मिला जला हुआ शव

घटना के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। ऐसे में कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। ट्रक के पूरी तरह जलकर खाक हो जाने के बाद अंदर से चालक का जला हुआ शव बरामद हुआ। मृतक ड्राइवर की पहचान मध्य प्रदेश के सीधी निवासी कृष्ण कुमार वर्मा के रूप में हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।