टीआरपी न्यूज। बदमाशों ने गुरुवार को आईआईएफएल गोल्ड लोन बैंक से 10 करोड़ की ज्वेलरी और कैश लूट लिया।

छह नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और उनके मुंह पर टेप चिपका दिया।

घटना गुजरात के वापी के आईआईएफएल गोल्ड लोन बैंक की है।

बताया जा रहा है कि बदमाश करीब 10 मिनट में माल लूटकर मौके से फरार हो गए।

 

वलसाड़ के एसपी सुनील जोशी ने बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र सीमा समेत पूरे शहर में नाकेबंदी की है।

सीसीटीवी फुटेज से नकाबपोशों की पहचान की जा रही है। एक फुटेज में बदमाश कार में सोना और कैश से भरा बैग रखते हुए नजर आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यहां चंद्रलोक अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर आईआईएफएल गोल्ड लोन बैंक है।

बैंक खुलने पर सुबह 10 बजे बदमाश अंदर घुसे। तब कोई ग्राहक अंदर मौजूद नहीं था।

बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर 7 कर्मचारियों को बंधक बनाया और लॉकर से 8 करोड़ का सोना और 2 करोड़ रुपए नकद लूट लिए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि तीन बदमाशों के हाथों में रिवॉल्वर थी। बाहर बैंक की सुरक्षा में एक

गार्ड तैनात था। उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद बदमाश कार से फरार हो गए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।