गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 400 करोड़ की हेरोइन जब्त, 6 गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात तट के पास 77 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही मछली पकड़ने वाली पाकिस्तान की एक नाव पकड़ी गई है। भारतीय जलक्षेत्र में उसके चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और भारतीय तट रक्षक ने मादक पदार्थ की जब्ती की है।

गुजरात के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने ट्वीट किया कि राज्य एटीएस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में तटरक्षक ने मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका ‘अल हुसैनी’ को भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ा और नौका में सवार चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि इस साल अप्रैल में भी तटरक्षक बल और एटीएस ने इसी तरह का ऑपरेशन किया था। भारतीय जल क्षेत्र से आठ पाकिस्तानी नागरिकों और लगभग 150 करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही एक नाव को पकड़ा था।

पिछले महीने, एटीएस ने गुजरात के मोरबी जिले में एक निर्माणाधीन घर से लगभग 600 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रग की खेप जब्त की थी। इस साल सितंबर में भारत में हेरोइन की सबसे बड़ी खेप जब्त की गई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम दवा जब्त की थी जिसकी कीमत वैश्विक बाजार में 21,000 करोड़ रुपए मूल्य की है। 

See also  मंच पर भाषण देते हुए बेहोश हो गए थे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी… कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।