रसूखदार सट्टेबाज किये गए गिरफ्तार, पैदल लाये गए थाना, देखिये वीडियो
रसूखदार सट्टेबाज किये गए गिरफ्तार, पैदल लाये गए थाना, देखिये वीडियो

जशपुर। जिले के कांसाबेल में इन दिनों सट्टे का बाजार ऑनलाईन हो गया है। सट्टे का दांव लगवाने वाले कांसाबेल के 4 प्रतिष्ठित लोगों की प्रतिष्ठा तब दांव पर लग गई जब बीती रात पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके नेशनल हाइवे पर पैदल थाने लेकर पंहुची। आरोपियों से पुलिस ने 1 लाख से ज्यादा रुपये और सट्टा पर्ची बरामद किया गया है।

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि कांसाबेल में सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर संबंधित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई।जिसमें व्हाट्सअप, रजिस्टर इंट्री के साथ सट्टा-पट्टी का संचालन कराए जाने का मामला पकड़ में आ गया।

ये सटोरिये आये पकड़ में

सट्टे के कारोबार में राजकुमार अग्रवाल पिता फ़कीरचन्द, 38 वर्ष, संतोष जैन पिता महेंद्र जैन, मोहम्मद बादल टेलर पिता निसारूद्दीन खान और नवीन पाल गुप्ता उर्फ सत्येन्द्र गुप्ता पिता केवल किशोर गुप्ता पकडे गए। जिनके उपर धारा 4 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों से 1 लाख 9 हजार 270 रुपए की सट्टा पर्ची बरामद की गई है वहीं 6 हजार 4 सौ 70 रुपए नगदी जप्त किया गया है।

See also  अक्षय कुमार की मां के निधन से शोक में डूबें बॉलीवुड के कई सितारें, अक्षय ने लिखा- वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं

पुलिस के द्वारा सट्टा के मामले में यह पहली कार्यवाही है। इससे पहले जिले में ऑनलाईन सट्टेबाजी कराने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। कांसाबेल में पहली बार हुई इस तरह की कार्यवाही और उन्हें हाइवे के रास्ते पैदल थाने तक लाने से सट्टे का खेल खेलने व खिलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


देखिये वीडियो :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।