चेन्नै। तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 2,532 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,377 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी। विभाग के अनुसार संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 53 और लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 757 पर पहुंच गया। राज्य में अब 25,863 लोग संक्रमित हैं।
इससे पहले तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में बीते चार दिन से हर रोज कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बुलेटिन के अनुसार शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक 33,231 लोगों की जांच की गई। राज्य में अबतक 8,61,211 लोगों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 2,396 मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक 1,254 मामले चेन्नै से सामने आए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।