6 महीने में सबसे ज्यादा महंगाई, महीनेभर में खाने वाले तेल के दाम 31% बढ़े
6 महीने में सबसे ज्यादा महंगाई, महीनेभर में खाने वाले तेल के दाम 31% बढ़े

नई दिल्ली/मुंबई। देश में रिटेल महंगाई 6 महीने के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर मई में रिटेल महंगाई 6.3% रही। यह अप्रैल में 4.23% पर थी।

महंगाई RBI के तय दायरे से ज्यादा

मई में मंहगाई दर का आंकड़ा रिजर्व बैंक के दायरे से भी बाहर निकल गया है। यह 2-6% के बीच है। इससे पहले लगातार 5 महीनों से रिटेल महंगाई दर इसी दायरे में रही थी। फ्यूल की कीमतें बढ़ने से महंगाई ज्यादा बढ़ी है। खाने-पीने के सामान भी मई में 5.01% महंगे हुए हैं। ये दर अप्रैल में 2.02% थी।

रिपोर्ट के मुताबिक मई के दौरान सबसे ज्यादा महंगा ऑयल और फैट हुए हैं। ये महीनेभर में करीब 31% महंगे हुए हैं। इसी तरह अंडे और सॉफ्ट ड्रिंक्स की कीमतें 15-15% बढ़ी है। हालांकि, सब्जी और शक्कर सहित मिठाई जैसे आइटम के दाम 2% तक घटे। अन्य सभी आइटम में महंगाई देखने को मिली है।

See also  अब तो RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी माना उम्मीद से भी ज्यादा खराब हैं GDP के आंकड़े

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।