भोपाल पहुंचा हिजाब विवाद: युवतियों ने हिजाब बांधकर बाइक से भरा फर्राटा, फ्लाइंग किस उछाली

भोपाल। Hijab Row कर्नाटक के एक शिक्षण संस्‍थान में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने को लेकर उठा विवाद देशभर में तूल पकड़ रहा है। मध्‍य प्रदेश में भी स्कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा हिजाब को लेकर दिए गए बयान के बाद यह मुद्दा गरमा गया।

राजधानी भोपाल में ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवतियां हिजाब बांधकर बाइक से फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। यह वीडियो वीआइपी रोड का बताया जा रहा है। युवतियों का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें दो बाइक पर चार युवतियां बिंदास अंदाज में न सिर्फ अंगुलियों से विक्ट्री साइन दिखा रही हैं, बल्‍कि बाइक में पीछे बैठी एक युवती फ्लाइंग किस भी उछालती नजर आ रही है।

इस मामले में डीसीपी रियाज इकबाल का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। कैमरों के फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इसी तरह भोपाल के एक कालेज की छात्राओं के भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वे हिजाब पहनकर क्रिकेट और फुटबाल जैसे गेम खेलती नजर आईं। यह कालेज कांग्रेस के स्‍थानीय विधायक आरिफ मसूद का बताया जा रहा है।

See also  Gyanvapi case: ज्ञानवापी में शिवलिंग की पूजा के अधिकार पर अहम फैसला आज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।