राहतः छत्तीसगढ़ में किराना दुकानों से होगी होम डिलीवरी, कलेक्टरों को निर्देश जारी
राहतः छत्तीसगढ़ में किराना दुकानों से होगी होम डिलीवरी, कलेक्टरों को निर्देश जारी

रायपुर । कोरोना संक्रमण की वजह से लाकडाउन से गुजर रही जनता को राहत देते हुए राज्य शासन ने लॉक डाउन के दौरान किराना दुकानों से होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए हैं।

कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किराना दुकानों से लोगों के घर होम डिलीवरी के माध्यम से घरेलू आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था बनाए । किराना दुकानदार फोन पर आर्डर प्राप्त कर होम डिलीवरी कर सकेंगे लेकिन दुकानों को खोल कर दुकान से सीधे नागरिकों को वस्तुओं का विक्रय नहीं कर सकेंगे।


दुकान खोल कर सीधे ग्राहक को सामान बेचते पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही । दुकानदार होम डिलीवरी के लिए छोटे वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।