कोरोना संक्रमित राम रहीम से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची हनीप्रीत
कोरोना संक्रमित राम रहीम से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची हनीप्रीत

रोहतक। रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राम रहीम के सेहत की सूचना मिलते ही उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत (Honeypreet) उससे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची। राम रहीम को मेदांता के 9वीं मंजिल पर 4643 रूम में रखा गया है।

हनीप्रीत ने अपना राम रहीम के अटेंडेंट के रूप में कार्ड बनवाया है। हनीप्रीत रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। 15 जून तक के लिए हनीप्रीत को राम रहीम की देखभाल के लिए अटेंडेंट का कार्ड दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो राम रहीम दवाई लेने और टेस्ट करवाने में भी आनाकानी कर रहा है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है।

See also  दिल्ली सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, CM रेखा ने अपने पास रखे गृह-वित्त, तो डिप्टी CM वर्मा को सौंपी गई ये जिम्मेदारी…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।