रायपुर। पिछले चार दिनों से मौसम में हुए अचानक बदलाव से प्रदेश के कई जगहों में ओला वृष्टि और तेज बारिश से खेतों में खड़ी रबी और उदयानिकी फसल को नुकसान पहुंचा है।
सरगुजा, बिलासपुर, महासमुंद जिलों के अलावा राजधानी रायपुर के आउटर में भी बारिश और ओला वृष्टि से बागीचों में लगी केले की फसल पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं मौसमी सब्जी की फसल जमीन पर ठह गई है।

राजधानी के भाठागांव केशरी बगीचा में कल भारी बर्फबारी और बड़े बड़े ओले गिरे।सुबह तक बर्फ खेतों और घरों में जमी रही। बैमौसम बारिश से किसान चिंतित हैं। ओला वृष्टि से घर के बाहर खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  अफवाहों से दूर रहें किसान, पूरा धान खरीदेगी सरकार- भूपेश बघेल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।