काबुल से 107 भारतीय नागरिक को लेकर हिंडन में उतरा IAF विमान

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना का C-17 विमान जिसने रविवार सुबह अफगानिस्तान के काबुल से उड़ान भरी वह गाजियाबाद में हिंडन IAF बेस पर उतर गया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान में फंसे इन भारतीयों में चैन की सांस ली। बता दें कि हिंडन पर उतरे इस विमान में 107 भारतीय नागरिकों सहित 168 लोग सवार थे।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से बदतर हुआ हालातों के मद्देनजर सभी देश अपने-अपने नागरिकों को वहां से निकालने में जुटे हुए हैं। अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत को प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने का अप्रूवल दे दिया गया है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि काबुल हवाई अड्डे से दो भारतीय विमानों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। 15 अगस्त को अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा जमाने के बाद काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और नियंत्रण की जिम्‍मेदारी अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों को दी गई है। उनके द्वारा कुल 25 उड़ानें संचालित की जा रही हैं, क्योंकि वे वर्तमान में अपने नागरिकों, हथियारों और उपकरणों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।