रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IAS अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें जॉइंट टेक्सटाइल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में वे राजनांदगांव जिले के कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और अब उन्हें जल्द ही इस पद से रिलीव कर दिया जाएगा। सर्वेश भूरे राजनांदगांव से पहले मुंगेली, दुर्ग, रायपुर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।