सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट को ICMR की मंजूरी; खुद कलेक्ट कर सकेंगे अपना सैंपल
सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट को ICMR की मंजूरी; खुद कलेक्ट कर सकेंगे अपना सैंपल

नई दिल्ली। कोरोना टेस्ट से जुड़ी रिसर्च में भारत को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अब मरीज कोरोना पॉजिटिव है कि नहीं इसका पता 3 घंटे में ही लग जाएगा। हाल ही में नागपुर की नेशनल इनवायरमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) ने कोरोना टेस्ट का आसान तरीका ढूंढ निकाला है। इससे 3 घंटे में ही RT-PCR जितने सटीक नतीजे मिलते हैं।

क्या है सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट

सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट में नमक के पानी से गरारे के जरिए कोरोना की जांच की जा सकेगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने इसे अप्रूवल दे दिया है। NEERI ने कहा है कि वे देशभर में इस प्रोसेस से टेस्ट बढ़ाने के लिए लैब्स की मदद करेंगे।

बिल्कुल आसान प्रोसेस

सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट की प्रोसेस बिल्कुल आसान, तेज और मरीज के लिए आरामदायक है। ग्रामीण इलाकों के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होगी। NEERI के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा खैरनार ने बताया कि ये प्रोसेस काफी आसान है।

3 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

आमतौर पर लोगों को RT-PCR टेस्ट के लिए स्वाब के नमूने देने घंटों लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद स्वाब के नमूने को इकट्‌ठा करके लैब तक पहुंचाने में भी समय लगता है। इसके उलट सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट में तुरंत ही सैंपल दिया जा सकता है और रिजल्ट भी 3 घंटे में ही आ जाता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि ये रिसर्च गेम चेंजर साबित हो सकती है। बता दें कि नागपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस टेस्ट के जरिए टेस्ट को अप्रूवल दे दिया है।

https://twitter.com/COVIDNewsByMIB/status/1398219352176947207

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।