In Maharashtra, BJP has dropped the third candidate, increased suspense, Shiv Sena raged, what is the equation of Rajya Sabha seat in Maharashtra
In Maharashtra, BJP has dropped the third candidate, increased suspense, Shiv Sena raged, what is the equation of Rajya Sabha seat in Maharashtra

मुंबई। महाराष्ट्र में छठी सीट के लिए करीबी मुकाबले का मंच तैयार हो गया। भाजपा ने राज्यसभा के लिए तीसरे उम्मीदवार को खड़ा किया है। भाजपा के इस फैसले पर शिवसेना ने खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं।

यहां से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित भाजपा के तीन उम्मीदवारों, कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी और राकांपा के प्रफुल्ल पटेल ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

क्या है महाराष्ट्र में राज्यसभा सीट का समीकरण?

महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटें खाली हुई हैं, जिनमें कांग्रेस और राकांपा के पास एक-एक सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या है, जबकि भाजपा के पास दो सीटें जीतने के लिए पर्याप्त विधायक हैं। शिवसेना के पास एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने के लिए पर्याप्त संख्या है।

हालांकि, उसे अपने दूसरे उम्मीदवार का चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अपने सहयोगियों और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों से 30 और वोटों की आवश्यकता है। दरअसल भाजपा अपने बूते दो सीट जीत सकती है।

See also  ओमिक्रॉन: धारावी में मस्जिद का मौलाना मिला संक्रमित, मुंबई में धारा 144 लागू, देशभर में 32 मामले

कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एक-एक सीट अपने बूते जीत सकती है। साथ ही महाविकास आघाडी (एमवीए) में शामिल तीनों दलों के पास एक अन्य सीट जीतने के लिए अतिरिक्त वोट होंगे। शिवसेना अपनी दूसरी सीट जीतने के लिए इन्हीं वोटों पर निर्भर है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।