OMG: सूरत के विद्युत शवदाह गृह में इतने शव जले कि चिमनी पिघल गई, लोहे का प्लैटफ़ॉर्म जल गया!
OMG: सूरत के विद्युत शवदाह गृह में इतने शव जले कि चिमनी पिघल गई, लोहे का प्लैटफ़ॉर्म जल गया!

सूरत। गुजरात के सूरत शहर में कोरोना का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि वहां के विद्युत शमशान में करीब 100 से ज्यादा लाशें हर रोज आ रही हैं। यहां के विद्युत शवदाह गृह में इतनी लाशें जली कि भट्ठियों की चिमनियां तक पिघल गई। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोहे का प्लेटफार्म भी जल गया।

हालांकि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा है कि राज्य में टीकाकरण अभियान चल रहा है, कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। इसलिए राज्य में लॉकडाउन लगाने की अभी कोई संभावना नहीं है।

दरअसल गुजरात के सूरत शहर में कोरोना का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि वहां के विद्युत श्मशान में करीब 100 से ज्यादा लाशें हर रोज आ रही हैं। बड़ी संख्या में लाशों के जलने की वजह से वहां मौजूद गैस की भट्टी पूरे दिन जल रही हैं। जिसकी वजह से भट्टी पर लगा प्लेटफॉर्म जल गया और उसकी चिमनियां पिघल गई।

इसके अलावा कई शवदाह गृह में लकड़ी की चिता बनाकर भी अंतिम संस्कार किया जा रहा है। लेकिन कई बार शवदाह गृह में लकड़ियां ख़त्म हो जाने की स्थिति में गीली लकड़ियों के सहारे भी लाशें जलाई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।