इलाज के नाम पर 6 साल के मासूम के पूरे शरीर को अगरबत्ती से जलाता रहा तांत्रिक, ढोंगी गिरफ्तार

टीआरपी न्यूज। अंधविश्वास के चक्कर में एक मासूम की हालत गंभीर बिगड़ गई। छह साल के मासूम की बीमारी झाड़-फूंक कर ठीक करने का दावा करने वाले तांत्रिक ने बच्चे के पूरे शरीर को अगरबत्तियों से जला डाला। बच्चे की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे अस्तपाल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की है।

पुलिस ने गुलरिया इलाके के ग्रामसभा सियारामपुर टोला तीनडार निवासी कन्हैया का 6 साल का मामूस बेटा कृष्णा कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसे पेट में दर्द की शिकायत थी। परिजनों ने काफी इलाज कराया लेकिन कुछ राहत नहीं हुई। इस बीच उन्हें किसी ने ग्रामसभा ठाकुरपुर के एक कथित तांत्रिक के बारे में जानकारी दी।

मासूम का पूरा शरीर अगरबत्ती से जला दिया

परिजनों का आरोप है कि तांत्रिक ने बच्चे को देखकर कहा कि किसी ने उसके ऊपर जादू टोना करा दिया है, जिससे उसकी यह हालत हो गई है। आरोप यह भी है कि सोखा ने झाड़-फूंक के नाम पर 6 वर्ष के बच्चे का पूरा शरीर अगरबत्ती से जला दिया। इससे बच्चे की हालत खराब हो गई। सोखा का दावा था कि बच्चा इससे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा।

शिकायत पर पुलिस ने पहुंचाया हवालात

इसके बाद बच्चे के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर दो के टोला बोहा के रहने वाले मोहित निषाद पुत्र शिवचरण के रूप में हुई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।