अभी अभी…डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के लिए आयकर ने भेजा नोटिस

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के ठीक बाद आयकर विभाग के निशाने पर चल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से पवार से जुड़ीं पांच सम्पत्तियों को जब्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इन सम्पत्तियों की कीमत एक हजार करोड़ से ज्यादा की है।

कई ठिकानों पर हो चुकी है छापेमारी

अजित पवार लंबे समय से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रडार पर हैं। विभाग की ओर से सात अक्तूबर को उनके 70 से ज्यादा ठिकानों पर रेड भी की गई।

केंद्रीय एजेंसी की ओर से  दो रियल एस्टेट ग्रुप और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 184 करोड़ रुपये की सम्पत्ति सामने आई थी, इस सम्पत्ति का कोई हिसाब नहीं था, जिसके बाद विभाग की ओर से उनकी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया गया है। 

इन सम्पत्तियों को जब्त करेगा इनकम टैक्स

See also  छापेमारी में इनकम टैक्स को इतना पैसा मिला कि काउंटिंग मशीन खराब हो गई

अजित पवार की पांच सम्पत्तियों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने कब्जे में लेगा। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री, साउथ दिल्ली में फ्लैट, पार्थ पवार का निर्मल ऑफिस, गोवा में बना रिसॉर्ट, महाराष्ट्र में 27 जमीनों को इनकम टैक्स जब्त करेगा। इन सम्पत्तियों की कीमत 1000 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।