"ओमिक्रॉन" का बढ़ा खतरा, प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम किया गया शुरू
"ओमिक्रॉन" का बढ़ा खतरा, प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम किया गया शुरू

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने ‘ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम शुरू कर दिया है। विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देश पर नवा रायपुर में इंद्रावती भवन स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय में कोविड-19 वार-रूम ने आज से काम करना शुरू कर दिया है।
कोविड के इस वॉर रूम से प्रदेश भर में कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी। किसी भी तरह की सलाह और मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय में फोन नंबर 0771-2235091 पर संपर्क किया जा सकता है। आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई को कोविड-19 वार-रूम का प्रभारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश में ‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बड़ी खबर : ठगी की रकम हासिल करने छोटे बैंकों का इस्तेमाल कर रहे हैं साइबर फ्रॉड… राजधानी के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के खातों में 37 लाख हुए जमा, खाताधारकों पर दर्ज हुआ FIR…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।