नई दिल्ली। (India China Standoff) लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी भारत-चीन में सीमा विवाद के बीच छह नवंबर को हुई दोनों पक्षों की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद भारत ने बयान जारी किया है।

लद्दाख के चुशूल सेक्टर में हुई वार्ता को नई दिल्ली ने रचनात्मक बताया है। इसके अलावा, दोनों ही देशों के बीच जल्द ही अगली बैठक भी होगी। दोनों ही पक्ष सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए राजी हुए हैं।

आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद भारत ने रविवार को बयान जारी कर कहा, ”भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर डिस-एंगेजमेंट को लेकर दोनों पक्षों में गहराईपूर्ण और रचनात्मक वार्ता हुई।”

केंद्र सरकार ने आगे कहा, ”दोनों पक्षों (भारत-चीन) ने नेताओं की सहमति को ईमानदारी से लागू करने पर सहमत हुए हैं। इसमें सीमावर्ती सैनिकों को सयंम बरतने के लिए सुनिश्चित करना और किसी भी गहतफहमी से बचना शामिल है। अब आगे की चर्चा अगली बैठक में होगी, जिसे जल्द ही आयोजित किया जाएगा।”

See also  CM शिवराज सिंह का सीधी सर्किट हाउस में रात बिताना अफसरों को पड़ा भारी, मच्छरों ने काटा तो कर दिया इंजीनियर को सस्पेंड

आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद जारी बयान में आगे कहा गया,”भारत और चीन सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से संवाद और संचार बनाए रखने के लिए सहमत हुए।

इस बैठक में वार्ता को आगे बढ़ाते हुए, अन्य मुद्दों के निपटारे पर भी फोकस किया गया, ताकि संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखी जा सके। भारत और चीन ने जल्द ही एक और दौर की बैठक करने पर सहमति व्यक्त की है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।