तबाही का मंजर, भारत दुनिया का पहला देश जहां 1 दिन में मिले 4 लाख केस , जानें कहां-कितनी मौतें
तबाही का मंजर, भारत दुनिया का पहला देश जहां 1 दिन में मिले 4 लाख केस , जानें कहां-कितनी मौतें

नई दिल्ली। coronavirus india case भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जहां एक दिन में कोरोना के 4 लाख से अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं। यह अपने आप में डराने वाला रिकॉर्ड है।

देश में शुक्रवार को कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 4 लाख 02 हजार 110 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 91 लाख 57 हजार 094 हो गई। साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32 लाख पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को एक दिन में 3522 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इस तरह से कोरोना संक्रमण के कारण अब तक दम तोड़ चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,11,836 हो गई। सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अब यह बढ़कर 32,63,966 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.90 प्रतिशत है।

See also  CGBSC बोर्ड: धमतरी के खिलेंद्र देवांगन ने 12वीं के परिणाम में टॉप टेन में बनाई अपनी जगह, परिवार में खुशी

लोगों के ठीक होने की दर गिरकर 81.99 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक 1,56,73,003 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि, मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।

अब तक कुल 2,11,835 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में 3521 और लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 828, दिल्ली में 375, उत्तर प्रदेश में 332, कर्नाटक में 217, छत्तीसगढ़ में 269, गुजरात में 173, राजस्थान में 155, झारखंड में 120, पंजाब में 113 और तमिलनाडु में 113 लोगों की मौत हुई है।

देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 2,11,835 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 68,813, दिल्ली में 16,148, कर्नाटक में 15,523, तमिलनाडु में 14,046, उत्तर प्रदेश में 12,570, पश्चिम बंगाल में 11,344, पंजाब में 9022 और छत्तीसगढ़ में 8581 लोगों की मौत हुई है।

73.05 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में सामने आए

देश में संक्रमण के एक दिन में सामने आए नए मामलों में से 73.05 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में सामने आए हैं। इनमें कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान भी शामिल हैं।

See also  DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा ! 3% बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, आगामी वेतन के साथ मिलेगा 3 बकाया भत्ता…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।