India vs New Zealand 2021: करो या मरो वाला मुकाबला आज, टीम इंडिया जीती तो सेमीफाइनल में स्थान पाना होगा आसान

दुबई। India vs New Zealand 2021: टी20 विश्व कप में रविवार को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। यह मैच दुबई में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से हार चुकी हैं। ऐसे में दोनों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है।

बता दें कि यदि आज भारतीय टीम जीत दर्ज करती है तो सेमीफाइनल में स्थान पाना आसान होगा, वहीं यदि आज भी हार मिलती है तो बचे हुए मैच न केवल बड़े अंतराल से जीत दर्ज करना होगी, बल्कि अफगानिस्तान के बचे हुए मैच पर भी निर्भर रहना होगा।

मैच का सीधा प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (क्षेत्रीय भाषाओं के साथ एचडी में भी उपलब्ध) पर होगा। वहीं हॉटस्टार पर मैच की लाइट स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।