Indian Railways: IRCTC यूजर्स एक माह में बुक कर सकेंगे 12 टिकट, जानें पूरी प्रक्रिया
Indian Railways: IRCTC यूजर्स एक माह में बुक कर सकेंगे 12 टिकट, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली। (Indian Railways IRCTC users)। अगर आप भी रेल यात्रा करने के लिए आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग करते हैं तो अब आप एक आईडी से एक माह में सिर्फ 12 टिकट ही बुक कर पाएंगे। हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस बारे में जानकारी शेयर की है।

आधार से लिंक करना होगा IRCTC आईडी

IRCTC यूजर्स को अपना खाता आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी होगा। अगर आपने अपने आधार को IRCTC अकाउंट से लिंक किया है तो आप एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं।

IRCTC खाते को ऐसे करें आधार से लिंक

  • सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट http://irctc.co.in पर जाएं।
  • खाते में Log in करें और होम पेज पर ‘मेरा खाता’ विकल्प में ‘लिंक योर आधार’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार से जुड़ी जानकारी भरें और चेक बॉक्स में जाकर ‘Send OTP’ के विकल्प को चुनें।
  • अब OTP डालते समय Verify OTP को चुनें।
  • KYC पूरा होने के बाद आधार IRCTC खाते से जुड़ जाएगा।
See also  राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव: श्रीलंका के कलाकारों ने कहा छत्तीसगढ़ घर जैसा

आधार कार्ड को ऐसे करें लिंक

टिकट बुक करने के लिए यात्री के लिए आधार के साथ अपनी प्रोफाइल का सत्यापन होना बहुत जरूरी है। यह मास्टर सूची के अंतर्गत ‘माई प्रोफाइल’ टैब में दिया गया है। टिकट बुक करने से पहले यहां यात्री का नाम और आधार कार्ड की जानकारी देकर मास्टर लिस्ट को अपडेट करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।