Infiltration attempt failed in Kupwara, three more Lashkar terrorists killed

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड गांव में गुरुवार सुबह घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर के तीन और आतंकियों का सुरक्षा बलों ने सफाया कर दिया।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। आईजीपी ने कहा,मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के गांव जुमागुंड में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को लेकर एक विशेष इनपुट के आधार अभियान चलाया गया जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सभी तीनों आतंकी मारे गए हैं जो लश्कर से जुड़े थे।

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को अचानक हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद गुट के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे।

See also  Jammu Kashmir: हेडमास्टर के यहां पाकिस्तानी पिस्तौल-चीनी ग्रेनेड, चुनाव में गड़बड़ी फैलाना चाहते थे आतंकी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।