International cricket satta International cricket betting worth 1400 crores caught in Rajkot, money was being sent to Dubai through hawala
International cricket satta International cricket betting worth 1400 crores caught in Rajkot, money was being sent to Dubai through hawala

राजकोट। International cricket satta: अहमदाबाद अपराध शाखा ने राजकोट में 1400 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाजी का पर्दाफाश किया है। बुकी राकेश राजदेव व टामी ऊंझा ने नकली दस्तावेजों के आधार पर 11 बैंकों में खाते खोलकर इनमें जमा सैकड़ों करोड़ रुपए हवाला के जरिये दुबई पहुंचाए हैं।

International cricket satta: पुलिस को दोनों बुकी के विदेश में होने की जानकारी मिली है। पुलिस उप अधीक्षक चैतन्य मांडलिक ने बताया कि बुकी राकेश राजदेव और टामी ऊंझा द्वारा एक ही सीजन में सैकड़ों करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली है।

International cricket satta: मोबाइल एप के जरिये क्रिकेट प्रशंसकों व सटोरियों को देश-विदेश में सट्टा खिलाकर करोड़ों रुपए जमा किये गए। सट्टे में हार और जीत होने पर इनके खातों में पैसे जमा होते थे। पैसा न देने वालों से वसूली के लिए इन्होंने रिकवरी एजेंट भी रखे थे।

See also  यहां बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर, मंदिर के लिए हुई धनवर्षा, 110 मिनट में 136 करोड़ की मदद; 40 करोड़ कम पड़े तो ऐलान होते ही 17 मिनट में जुटे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।