International Yoga Day 2025: विशाखापट्टनम/रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 21 जून को विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों के साथ योग किया। PM मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा-पूरी दुनिया तनाव से गुजर रही; योग शांति का रास्ता है। जुड़ना ही योग का सीधा सादा अर्थ होता है। यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है। दुर्भाग्य से पूरी दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है।

International Yoga Day 2025: मोदी ने कहा, योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। आइए हम योग को एक जन आंदोलन बनाएं। जो विश्व को शांति स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए। PM मोदी ने सबसे पहले देश और दुनिया के सभी लोगों को इंटरनेशनल योग डे की शुभकामनाएं दीं। PM मोदी ने कहा-आज 11वीं बार पूरा विश्व 21 जून को एकसाथ योग कर रहा है। योग का सीधा सादा अर्थ होता है जुड़ना और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व का जोड़ा है।

See also  नया अध्याय लिखेंगे नक्सलगढ़ के लोग, एक दशक के बाद पहली बार करेंगे मतदान

International Yoga Day 2025: सीएम विष्णुदेव साय ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

International Yoga Day 2025: मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में वैश्विक मान्यता मिली। उन्होंने अपील की कि लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, क्योंकि योग का अर्थ है जोड़ना, इसे जीवन से जोड़ें।

International Yoga Day 2025: सीएम ने खुलासा किया कि वे रोज 25-30 मिनट योग करते हैं और कपालभाति से उनका वजन कम हुआ है। सीएम साय ने योग को स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का आधार बताते हुए सभी से इसे अपनाने की अपील की। साथ ही, विकास और नक्सल मुक्ति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता ने जशपुर में लोगों में उत्साह जगाया।

See also  नगरनार संयंत्र का निजीकरण नहीं करने की उठी मांग, विधायकों की समिति के दौरे में स्थानीय लोगों ने उठाया मुद्दा