Israel Iran War: तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान में जबरदस्त धमाके और आग के गुबार देखे गए। ये हमला खास तौर पर तेहरान के लवीजान इलाके पर किया गया। यही वो जगहें हैं, जहां ईरान के मिसाइल और सैन्य कार्यक्रम से जुड़ी बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और बंकर मौजूद हैं। इसी इलाके में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का सुरक्षा बंकर भी माना जाता है।

Israel Iran War: ईरानी इंटरनेशनल मीडिया के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाकों में तेज धमाकों की आवाजे सुनी गईं। वहां से उठते धुएं के भारी गुबार का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये हमला इतना तेज था कि आसपास के इलाकों की खिड़कियां तक हिल गईं।

Israel Iran War: अमेरिका दखल दिया तो अंजाम बुरा होगा:खामेनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने बुधवार को अपने एक मैसेज में कहा कि अमेरिका सुन ले, हम सरेंडर नहीं करेंगे। खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर इजराइल के खिलाफ जंग में अमेरिकी सेना ने दखल दिया, तो अंजाम बुरा होगा।’

See also  Russian vertical launch Shtil-1 missile: रूस से वर्टिकल लॉन्च श्टिल मिसाइल खरीद का समझौता, हिंद महासागर में बढ़ेगी नौसेना की ताकत, जानें इसकी खासियत

Israel Iran War: खामेनेई का यह मैसेज ईरान की नेशनल टीवी पर प्रेजेंटर ने पढ़ा। खामेनेई ने कहा, ‘जो लोग ईरान का इतिहास जानते हैं, उनको पता है कि ईरानी किसी की धमकियां नहीं सुनता। इजराइल ने बहुत बड़ी गलती की है और उसे इसकी सजा मिलेगी। ईरान थोपी गई शांति या युद्ध को नहीं मानेगा।’

Israel Iran War: इससे पहले खामेनेई ने इजराइल के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। उन्होंने X पर लिखा- जंग शुरू होती है। हम आतंकी इजराइल को कड़ा जवाब देंगे। उन पर कोई दया नहीं दिखाएंगे। इस ऐलान के बाद ईरान ने इजराइल पर 25 मिसाइलें दागीं।

Israel Iran War: बता दें कि, ट्रम्प ने मंगलवार को खामेनेई से सरेंडर करने की मांग की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा- अनकंडीशनल सरेंडर (बिना शर्त सरेंडर)। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘ईरान के आसमान पर हमारा कब्जा है। हम जानते हैं कि सुप्रीम लीडर कहां छिपा है, लेकिन हम उसे मारेंगे नहीं।’

See also  मकर संक्रांति स्पेशल: पहली बार एक डोर पर उड़ेंगी 500 पतंगें, दिखेगी हुनर की बाजीगरी