इजराइल की एयर स्ट्राइक में गाजा में 12 मंजिला इमारत ढही, कई मीडिया संस्थानों के ऑफिस तबाह
इजराइल की एयर स्ट्राइक में गाजा में 12 मंजिला इमारत ढही, कई मीडिया संस्थानों के ऑफिस तबाह

गाजा सिटी। गाजा पट्टी में इजराइल और फलीस्तीन के बीच संघर्ष फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को इजराइली सेना ने गाजा एक 12 मंजिला इमारत को निशाना बनाया और मिसाइल से उड़ा दिया।

इजराइल ने जिस इमारत को निशाना बनाया है उसमें एसोसिएटेड प्रेस और अल जजीरा मीडिया संस्थान के ऑफिस भी थे। इजराइली हमले में 12 मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई है।

रॉयटर्स के एक रिपोर्टर ने भी इस घटना की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मिसाइल टकराने के बाद इमारत पूरी तरह से ढह गई। रिपोर्ट ने कहा कि इमारत के मालिक ने पहले ही मिसाइल हमले की चेतावनी दी थी, जिसके बाद बिल्डिंग को खाली कर दिया गया था।

वहीं, इस घटना को लेकर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इमारत में कई अपार्टमेंट और अन्य कार्यालय भी शामिल थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।